रॉबर्ट्सगंज के भाजपा विधायक भूपेश चौबे का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लोगों से रुपये मांगने का मामला सामने आया है। विधायक के नंबर से संपर्क कर रकम मांगने और संदिग्ध लिंक भेजे जाने की जानकारी मिलने पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।