मौसम ने फिर करवट ली है। करीब एक सप्ताह बाद बुधवार की शाम से बदले मौसम का असर तेज बारिश के रूप में दिखा। बृहस्पतिवार को दिन में भी कई बार-बार रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर में कुछ देर की ही बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। सबसे खराब स्थिति राॅबर्ट्सगंज नगर के बाइपास रोड की थी। पानी लगने से राहगीरों को आवागमन में दुश्वारियों से जूझना पड़ा। लोगों को उमस से राहत मिली है।