मछुआ समुदाय के परंपरागत पट्टा अधिकारों की बहाली, किसानों की असंक्रमणीय भूमि को संक्रमणीय श्रेणी में दर्ज कराने और टोल टैक्स में राहत देने की मांग को लेकर आजाद जनशक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। संस्थापक एवं अध्यक्ष रोहित बिंद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और डीएम को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।