दुद्धी स्थानीय टीसीडी ग्राउंड में माध्यमिक विद्यालयों की 35वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया। उन्होंने वरिष्ठ बालक-बालिका वर्ग की 600 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।