शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर जिले भर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। सुबह से ही पूजा पंडालों और देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की मनोहारी प्रतिमाओं के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। इस दौरान माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।