फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ घाटों पर वेदी बनाकर नाम लिख रहे श्रद्धालु, जगह कर रहे आरक्षित; VIDEO

सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर घाटों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत होगी। पर्व से पहले ही श्रद्धालु छठ घाटों पर वेदी बनाकर उस पर अपना नाम लिख रहे हैं और पूजा के लिए स्थान आरक्षित कर रहे हैं। रॉबर्ट्सगंज स्थित शाहगंज रजवाहा के दोनों भींटों पर श्रद्धालुओं की ओर से वेदी बनाने का सिलसिला जारी है। अब तक यहां 350 से अधिक वेदियां बनाई जा चुकी हैं। श्रद्धालु वेदी तैयार करने के बाद उस पर अपना नाम लिख रहे हैं, ताकि पूजा के दौरान उन्हें स्थान को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो। बृहस्पतिवार को भी छठ घाट पर श्रद्धालु तैयारियों में जुटे नजर आए। कुछ लोग पानी में उतरने के लिए सीढ़ियां बना रहे थे तो कुछ वेदी तैयार कर रहे थे। पर्व को लेकर घाटों पर धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें