चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा तिराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर रेणुकूट की ओर से आ रहा कोयला लदा ट्रेलर सवारी बस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गया। हादसे में ट्रेलर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल ऑटो रिक्शा से चोपन अस्पताल भेजवाया। घायल चालक शिवद्वार निवासी आशीष कुमार (25) और उसका खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। ट्रेलर के पलटने से उसमें लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। ट्रेलर पलटने के कारण वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग वन-वे हो गया, जिससे एक लेन पर कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।