म्योरपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में गैंगस्टर की आरोपी मीरा देवी उर्फ गुड़िया की 38.83 लाख की संपत्ति फ्रीज कराई है। इसमें एक मकान, दो बैंक खाते, बाइक और ट्रैक्टर शामिल है। पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति अवैध कमाई से अर्जित धन से बनाई गई है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी के मकान पर इसकी नोटिस चस्पा कराते हुए मुनादी भी कराई।