फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में नवरात्र पर 25 वाहनों का चालान, वसूला जुर्माना; VIDEO

अनपरा यातायात पुलिस ने रविवार को नवरात्र पर्व के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 25 वाहनों का चालान किया। यह कार्रवाई श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुरक्षा तथा सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। पुलिस ने मनमाना किराया वसूलने, क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और सड़क पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। नवरात्र में मंदिरों और बाजारों में भीड़ बढ़ने से यातायात पर दबाव रहता है। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों और बाजारों के आसपास चेकिंग अभियान चला। कई पिकअप वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई जा रही थीं। रविवार शाम नेहरू चौक के पास विशेष जांच अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें