फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में मनोज पांडेय बोले- पीडीए के नाम पर कर रहे राजनीति, बदायूं कांड पर माफी मांगे अखिलेश

जिले के प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने शुक्रवार को सीतापुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए और आजम खान के इंकलाब संबंधी बयानों पर पलटवार करते हुए उन्होंने विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दलित समाज के हितों की बात करने वालों को पहले बदायूं की घटना याद करनी चाहिए और पीड़ित परिवारों से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि दलित समाज के प्रति सहानुभूति जताने का दावा करने वाले विपक्षी नेताओं को बदायूं में दलित समाज की दो बेटियों के साथ हुई घटना पर जवाब देना चाहिए। सम्मेलन करने से पहले नेताओं को पीड़ित परिवारों के बीच जाकर माफी मांगनी चाहिए। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि उन्हें पहले अतीत में निहत्थे कारसेवकों और रामभक्तों पर हुई गोलीबारी के लिए देश के सनातनियों से माफी मांगनी चाहिए। आजम खां के इंकलाब संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने सवाल किया कि आखिर विपक्ष किसानों, युवाओं के रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के खिलाफ कैसा इंकलाब करना चाहता है। पिछली सरकारों के दौरान मुजफ्फरनगर में घरों पर 'यह मकान बिकाऊ है' लिखे जाने का जिक्र करते हुए उन्होंने विपक्ष के सुशासन संबंधी दावों पर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें