फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में आराधना मिश्रा बोलीं- इस बार गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर सरकार बनाएंगे

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना का शुक्रवार को लखनऊ से शाहजहांपुर जाते समय सीतापुर बाईपास पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार मंडलीय दौरे कर रही है। झांसी मंडल के बाद शुक्रवार को शाहजहांपुर और शनिवार को आगरा मंडल का दौरा प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सामंजस्य बनाया जा रहा है, ताकि 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत विकल्प के रूप में उतरा जा सके। सीटों के बंटवारे पर कहा कि गठबंधन में सकारात्मक बातचीत चल रही है। नेतृत्व स्तर पर चर्चा जारी है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपनी चुनावी तैयारियों में पूरी तरह जुटी है। उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 2027 में केवल चुनाव नहीं लड़ेगा, बल्कि सरकार भी बनाएगा। बागेश्वर धाम की कथा और धर्म-राजनीति से जुड़े सवाल पर आराधना मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की है। कांग्रेस की विचारधारा धर्म, जाति और बिरादरी के आधार पर नहीं, बल्कि सभी को साथ लेकर चलने की है। हम धर्म और राजनीति को अलग-अलग विषय मानते हैं। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा, नगर अध्यक्ष शिशिर बाजपेयी, मेराज अहमद, राकेश वर्मा समेत अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें