आईआईटी बसडिलिया में जनगणना प्रगणकों और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया, डिजिटल जनगणना के महत्व और काम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही उन्हें जनगणना से जुड़े सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने के लिए प्रेरित किया गया।