फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ रही बानगंगा, उठतीं लहरें पैदा कर रही हैं डर

संदीप कुमार मिश्र Updated Sat, 29 Aug 2026 08:52 PM IST

नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर शनिवार को तेजी से बढ़ रहा है। अन्य नदियां स्थिर हैं, बढ़ता हुआ जलस्तर और उठतीं लहरों से लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं और तेजी पानी आ रहा है। शोहरतगढ़ क्षेत्र में बह रही बानगंगा नदी का जलस्तर शनिवार दोपहर से ही बढ़ने से नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ का भय सताने लगा है। शुक्रवार को नदी का पानी कभी कम कभी ज्यादा हो रहा था। लेकिन शनिवार को दोपहर बाद बैराज के उत्तर नदी में पानी काफी बढ़ रहा है,पानी के दबाव के कारण सभी फाटक खोल दिए गए हैं।नदी में पानी बढ़ने से शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खड़कुईया नानकार, कोमर, गजहड़ा,महथा,बसहिया,नौडिहवा,रमगढ़वा,अमहवा,नदवलिया समेत दर्जनों गांवों के लोगों का कहना है कि अभी नदी में इतना पानी नहीं है कि कोई नुक़सान हो लेकिन अगर पानी बढ़ा तो दिक्कत हो सकती है। तिब्बत में ग्लेशियर पिघलने से नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण नेपाल से आने वाली पहाड़ी नदियों के जलस्तर के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें