तापमान में गिरावट और सुबह-शाम ठंडी हवाओं के चलते सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और गले में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। ठंड और कोहरे से अस्थमा, दमा, रक्तचाप और हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिकित्सकों ने बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने, ठंडी हवा से बचने और निर्धारित दवाएं नियमित लेने के साथ सांस लेने में परेशानी या सीने में दर्द होने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।