सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को पेंशनर एसोसिएशन की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पेंशन से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने समेत अन्य मांगों के समर्थन में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। धरने में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।