मोहाना पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े गैंगस्टर एक्ट के मामले में तीन वांछित आरोपियों को सड्डा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में सिद्धार्थनगर के दो और नेपाल के रुपनदेही जिले का एक आरोपी शामिल है। तीनों के खिलाफ पहले कोडीन सिरप और नशीली टैबलेट की बरामदगी के मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।