दीपावली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाओं, मिट्टी के दीयों और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुट रही है। दुकानदारों ने विभिन्न आकार, रंग और डिजाइन की प्रतिमाएं सजाई हैं। उन्हें उम्मीद है कि त्योहार से एक-दो दिन पहले खरीदारी और तेज होगी।