साथी राहुल कुमार की हत्या के मामले में जल्द खुलासा करने की मांग को लेकर जिले के दवा प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर हत्याकांड की जांच में तेजी लाने और घटना के पीछे शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रतिनिधियों ने कहा कि साथी की हत्या से दवा प्रतिनिधियों में रोष और असुरक्षा की भावना है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने की मांग की।