तेतरी बाजार स्थित रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में चल रही 37वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता (गोरक्ष प्रांत) का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। 236 अंक हासिल कर बलिया संकुल ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। बस्ती संकुल 232 अंक के साथ उपविजेता और देवरिया 231 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। गोरखपुर 222 अंक के साथ चौथे और आर्यमगढ़ 133 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहा।