फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6.87 करोड़ से बनेगा उसका बाजार थाने का प्रशासनिक भवन

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने किया शिलान्यास, बोले-आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा थाना थाना उसका बाजार में 6 करोड़ 87.56 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रशासकीय भवन (जी+2) का शनिवार को शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की मौजूदगी में भूमिपूजन कर शिलापट का अनावरण किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पुलिस विभाग को आधुनिक संसाधनों से लैस करने पर जोर दिया है। पुलिसकर्मियों के लिए आवास, कार्यालय और पुलिस लाइन में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। तकनीक के इस्तेमाल से पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि उसका बाजार थाने का नया प्रशासनिक भवन बनने के बाद यह मॉडल थाना के रूप में विकसित होगा। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने कहा कि प्रशासनिक भवन का निर्माण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि थाना उसका बाजार में प्रशासकीय भवन के निर्माण के साथ क्षेत्र में विकास कार्यों को भी गति मिल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कंपोजिट विद्यालय और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने भवन निर्माण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा मिश्रा ने किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला, नगर पंचायत उसका बाजार अध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत जायसवाल सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें