फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली: शूटरों का सूर्या होटल में रुकने का वीडियो आया सामने, अंकित की हत्या से पहले की थी रेकी

शामली के बंतीखेड़ा गांव निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल रहे दो शूटरों सुमित और मोहित को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। अन्य दो शूटर सत्यम और आर्यन की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि शूटरों ने अंकित की हत्या से पहले रेकी की थी। 26 अगस्त को अंकित की हत्या की गई। 20 अगस्त को हत्यारे सूर्या होटल में आए थे। होटल के रिसेप्शन पर बैठे हत्यारों का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस की जांच के अनुसार, मोहित और सुमित ने 20 और 21 अगस्त को शामली में रहकर अंकित की गतिविधियों और उसके आने-जाने की जानकारी जुटाई थी। दोनों ने होटल में ठहरने के दौरान जरूरी पहचान संबंधी दस्तावेज भी जमा किए थे। हत्याकांड के बाद पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों की मौजूदगी सामने आई। पुलिस ने होटल की डीवीआर भी कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें