दिवाली पर्व को लेकर शामली के बाजार सज गए हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी कंडील, आकर्षक झूमर और सजावटी सामान की भरमार है। बाजार में 50 रुपये से एक हजार रुपये तक की कंडील और 100 रुपये से 10 हजार रुपये तक के झूमर उपलब्ध हैं। दुकानदार नीरज और राहुल के मुताबिक, इस बार लकड़ी के झूमरों के कई नए डिजाइन भी बाजार में आए हैं। झूमरों की विभिन्न वैरायटी दिल्ली, मद्रास और मुंबई से मंगाई गई हैं। आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग कीमतों के कारण ग्राहक इन्हें पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों को दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।