शाहजहांपुर में सपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों ने रविवार को मासिक बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने भाजपा छोड़कर आए नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने पर जोर दिया।