शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से आयोजित हिंदी सप्ताह के दूसरे दिन शुद्ध वर्तनी लेखन और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें नीलेश ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शुद्ध वर्तनी लेखन में एमएड द्वितीय वर्ष के नीलेश कुमार चौबे ने प्रथम, एमए प्रथम सेमेस्टर की सारिका मौर्या ने द्वितीय और बीए तृतीय सेमेस्टर की अंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन में नीलेश कुमार चौबे प्रथम, शिवांगी द्वितीय और अंशिका शर्मा तृतीय रहीं। एमए की मन्तशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खां ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. फैयाज अहमद ने कहा कि हिंदी आम आदमी की भाषा होने के साथ देश की एकता का सूत्र है। कार्यक्रम में प्रो. मोहम्मद साजिद खान, प्रो. मोहम्मद अरशद खान, डॉ. दरख्शां बी आदि मौजूद रहीं।