फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ग्रामीण ने छात्राओं से किया संवाद, कहा- बिना डरे तरक्की की ओर बढ़ाएं कदम

शाहजहांपुर में पीएमश्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को अपने कॅरिअर के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने को प्रेरित करते हुए कहा कि वे डरने के बजाय निडर होकर तरक्की की ओर कदम बढ़ाएं। एसपी ग्रामीण ने छात्राओं की जिज्ञासाओं और सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को निडरता से अपनी बात रखनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में घबराने के बजाय विवेकपूर्ण निर्णय लें तथा अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रहें। प्रधानाचार्या सोनिया गुप्ता ने भी अधिकारी बनने तक की अपनी यात्रा और अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर अध्ययन और आत्मविश्वास के बल पर छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। शिक्षिका नेहा मिश्रा के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीआईओएस हरिवंश कुमार और एसआई पारुल भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें