फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: जिले के 11 केंद्रों पर हुई छात्रवृत्ति परीक्षा, 798 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

शाहजहांपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 3717 परीक्षार्थियों में से 2919 ने परीक्षा दी, जबकि 798 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री मंगल सेन इंटर कॉलेज, एजेड खान कॉलेज, सेठ सियाराम कॉलेज जलालाबाद, पुवायां इंटर कॉलेज, एलबीजेपी इंटर कॉलेज तिलहर, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा, रेलवे इंटर कॉलेज और जीआईसी कांट में परीक्षा कराई गई। परीक्षा में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जीआईसी के प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बताया कि परीक्षा में सफल होने वाले चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौ से 12 तक प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें