फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: शहर में निकली राजगद्दी शोभायात्रा, भरत मिलाप की लीला देख भावुक हुए श्रद्धालु

शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला में रावण दहन के बाद निकाली गई राजगद्दी शोभायात्रा बृहस्पतिवार तड़के चौक पहुंची। यहां भरत मिलाप का भावुक मंचन किया गया। भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का दृश्य देखने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। भरत मिलाप के मंचन के दौरान एक ओर से भगवान श्रीराम और दूसरी ओर से भरत दौड़ते हुए आए। दोनों भाइयों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। लंबे समय के विरह के बाद भाइयों के मिलन का यह दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो गए। इस दौरान दोनों भाइयों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। राजगद्दी शोभायात्रा के चौक पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग भरत मिलाप के साक्षी बने। सुबह से ही लोग अपने परिवारों के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचने लगे थे। राम और भरत के मिलन के प्रसंग ने लोगों को भाईचारे, प्रेम, त्याग और समर्पण का संदेश दिया। भरत मिलाप के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए और दर्शन किए। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें