फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गांधी जयंती पर गूंजा रघुपति राघव राजाराम, छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभातफेरी

शाहजहांपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को जिलेभर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कलक्ट्रेट में बापू के प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ की धुन गूंजी। कलक्ट्रेट में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। गुरुनानक पाठशाला की छात्राओं ने रामधुन प्रस्तुत की। इस दौरान एडीएम रजनीश कुमार मिश्र, अरविंद कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत और एडीएम न्यायिक मोहम्मद असलम मौजूद रहे। जिला सहकारी बैंक मुख्यालय के अटल सभागार में चेयरमैन डीपीएस राठौर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी समेत अधिकारियों ने महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। बीएसए कार्यालय में बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद प्रभातफेरी निकाली गई। स्काउट-गाइड ने नारे लगाकर माहौल में जोश भरा। जिला न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने गांधी और शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें