फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: बिजली न आने पर भड़का लोगों का गुस्सा, गर्रा पुल पर लगाया जाम

शाहजहांपुर के अब्दुल्लागंज पावर हाउस से जुड़े मोहल्लों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति बाधित रहने से गुस्साए लोगों ने गर्रा पुल पर जाम लगा दिया। रात करीब दस बजे बड़ी संख्या में लोग पुल पर पहुंच गए और सड़क पर खड़े होकर आवागमन रोक दिया। अचानक जाम लगने से पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लोगों का कहना था कि कई घंटे से बिजली आपूर्ति बाधित है। बिजली न आने से घरों में अंधेरा छाया है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक जाम न खोलने की बात कही। पुलिस के समझाने के बावजूद लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में अब्दुल्लागंज पावर हाउस के जेई समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने लोगों को जल्द फाल्ट दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद जाम खोल दिया। इसके बाद पुल पर यातायात सामान्य हो सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें