फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने के पास पाइप डालने का कार्य दोबारा शुरू, रोडवेज बसों का बदला रूट

शाहजहांपुर में महिला थाने के पास ह्यूम पाइप डालने का काम तेजी पकड़ने से मंगलवार को बड़े वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। इसके चलते परिवहन निगम ने पुवायां और पीलीभीत जाने वाली बसों के रूट में बदलाव किया। इन बसों को इमली रोड होते हुए रामनगर के पास से गुजारा गया। महिला थाने के आगे मेडिकल स्टोर के सामने पाइप डालने के लिए सोमवार रात से सड़क की खोदाई शुरू कराई गई थी। तेज बारिश के कारण काम प्रभावित हुआ, लेकिन मंगलवार सुबह दोबारा खोदाई कर पाइप डालने का कार्य शुरू किया गया। सुरक्षा के लिए चौराहे पर बैरियर लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि रूट परिवर्तन के कारण पुवायां मार्ग की कुछ बसों का संचालन वर्कशॉप से किया जा रहा है। बाकी बसों को बस अड्डे से इमली रोड होते हुए गुजारा जा रहा है। काम पूरा होने तक यातायात इसी व्यवस्था के अनुसार संचालित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें