फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: रेलवे में आउटसोर्सिंग के विरोध में नरमू का प्रदर्शन

शाहजहांपुर में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर भारतीय रेल में आउटसोर्सिंग के खिलाफ चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत नरमू के पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया गया। रेलवे स्टेशन पर हुए प्रदर्शन का नेतृत्व सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश की जीवनरेखा और लाखों परिवारों की उम्मीदों का आधार है। आउटसोर्सिंग और निजीकरण का विस्तार होने से इसका असर केवल रेल कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा, रेल संरक्षा और युवाओं के स्थायी रोजगार के अवसर भी प्रभावित होंगे। शाखा सचिव शिव कुमार सक्सेना, यतेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र कुमार, चंदा, दिनकर, अनुराग, आशीष, इंतजार, राजकुमार, रवि बाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें