फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: गणेश शोभायात्रा के साथ खिरनीबाग रामलीला महोत्सव का शुभारंभ, देखें वीडियो

शाहजहांपुर में श्री खिरनीबाग रामलीला महोत्सव का शनिवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन भव्य गणेश शोभायात्रा निकाली गई। देव स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। कई जगहों पर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। इस बीच मंच पर हवन-पूजन हुआ। भोलागंज स्थित श्री नृसिंह भगवान मंदिर से निकाली गई गणेश शोभायात्रा का उद्घाटन वित्त मंत्री और संस्था के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना ने गणेश पूजन और आरती के साथ किया। उन्होंने भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी, गणेश जी, दुर्गा माता और शिव-पार्वती सहित सभी देव स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। इसके बाद राम रथ का पूजन कर उसे खींचते हुए शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में गणेशजी की भव्य प्रतिमा के साथ शिव-पार्वती, दुर्गा माता, सरस्वती माता, लक्ष्मी-नारायण, वरुण देव और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। हाथी, घोड़े, लिल्ली घोड़ी, ढोल-नगाड़ों, डमरू और भक्ति गीतों ने आयोजन की भव्यता बढ़ाई। मैनपुरी और छिबरामऊ से आए रथ व राज बैंड ने भी लोगों का ध्यान खींचा। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला मैदान पहुंचने पर देव स्वरूपों को मंच पर ले जाया गया। यहां मंत्री ने गणेश पूजन और हवन कर महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें