फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद साहनी की हत्या के विरोध में कश्यप महासभा ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

निषाद पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के विरोध में शाहजहांपुर में अखिल भारतीय कश्यप महासभा ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अध्यक्ष जगदीश चंद्र कश्यप के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि विनोद साहनी की निर्मम हत्या से समाज में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार को अब तक न्याय, आर्थिक सहायता और सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। महासभा ने हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और एनकाउंटर की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई। इस दौरान हरीश कश्यप, अनिल कुमार कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, मदन पाल कश्यप, संजय कश्यप, अशोक कश्यप, जसराम कश्यप और नरेंद्र कश्यप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें