उत्तराखंड के हल्द्वानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर रिपोर्ट दर्ज होने से भड़के युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शाहजहांपुर में जुलूस निकाला। रास्ते में पुलिस ने रोक लिया। इस बीच न्यायिक मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया गया। मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी के नेतृत्व में एकत्रित हुए। इसके बाद राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी के साथ जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर कूच किया। शहीदों की प्रतिमाओं के पास उन्हें रोक लिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। इसमें राहुल गांधी पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण की घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई। युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता मुन्ना, रफी उल हसन, शाहनवाज खान, आलोक शर्मा, शिवओम मिश्रा, राहिल अंसारी, मोहम्मद आमिर, राघव शुक्ला आदि मौजूद रहे।