शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा के ताहब्बरगंज मोहल्ले में रविवार देर रात प्रेम-प्रसंग विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच में हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। 12 लोग घायल हो गए। मोहल्ले में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ग्रामीण दीक्षा भांवरे अरुण ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।