फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: पोस्टर प्रदर्शनी में दिखी बच्चों की प्रतिभा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

शाहजहांपुर में सेवा संकल्प अभियान-2026 के तहत मंगलवार को बिजलीपुरा स्थित ऑडिटोरियम में मेरे सपनों का भारत विषय पर जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं और पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विभिन्न ब्लॉकों से चयनित छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने भी आयोजन में उत्साह भर दिया। सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। खुटार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सौंफरी के छात्र अंकुल वर्मा ने एआई की मदद से डिजिटल एजुकेशन और स्मार्ट क्लास रूम की जानकारी अतिथियों को दी। अन्य छात्र-छात्राओं ने भी अपने पोस्टरों और मॉडलों के माध्यम से विभिन्न विषयों की जानकारी दी। कंपोजिट विद्यालय अटसलिया की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। चित्रकला प्रतियोगिता में आशिया प्रथम, दिव्या शर्मा और साहिबा संयुक्त रूप से द्वितीय और नन्हीं तृतीय रहीं। माध्यमिक स्तर की भाषण प्रतियोगिता में प्रगति चौहान प्रथम, उमैमा द्वितीय और शिक्षा सिंह तृतीय रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में इल्मा इकराम अंसारी प्रथम, शोभित कुमार मौर्य द्वितीय और ख्याति शुक्ला तृतीय रहीं। इस दौरान डीडीओ ऋषिपाल सिंह, डीआईओएस हरवंश कुमार, बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव, जीजीआईसी प्रधानाचार्य सोनिया गुप्ता, बीईओ अरविंद कुशवाहा, जिला समन्वयक रोहित सिंह, राजन प्रजापति, दपिंदर कौर और निकहत परवीन आदि मौजूद रहीं। संचालन मयंक भूषण पांडेय ने किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें