फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर: भीड़ के आगे धरे रह गए इंतजाम, जाम से जूझा आधा शहर, रूट डायवर्जन भी नहीं आया काम

शाहजहांपुर में रावण दहन देखने निकली भीड़ मंगलवार शाम शहर की सड़कों पर उमड़ी तो यातायात व्यवस्था चरमरा गई। खिरनीबाग रामलीला मैदान और ओसीएफ की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क खोदाई से पहले ही संकरे हुए मार्ग और कई रास्ते बंद होने के कारण वाहनों का दबाव वैकल्पिक मार्गों पर बढ़ गया। नतीजा यह रहा कि लाल इमली से निशात चौराहा, कांग्रेस कार्यालय से विश्वनाथ मंदिर और कवि तिराहे से ओवरब्रिज तक लोग जाम में फंसे रहे। बच्चों और परिवार के साथ मेला देखने निकले लोग घंटों जाम में फंसे रहे। दशहरा पर भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया था। कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए और शाम को परिवहन निगम की बसों का शहर के अंदर संचालन भी रोक दिया गया। इसके बावजूद शाम होते ही वाहनों का दबाव बढ़ता गया और डायवर्जन व्यवस्था बेअसर नजर आई। टाउन हॉल हॉकी क्लब के सामने रास्ता बंद होने से लाल इमली से निशात रोड होते हुए टाउन हॉल जाने वाले मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। कार, ई-रिक्शा और बाइकें घंटों फंसी रहीं। लिंक मार्गों पर जाने की कोशिश करने वालों को वहां भी जाम मिला। यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद वाहन रेंगते रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें