फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन के जिला स्तरीय ट्रायल में 11 खिलाड़ी चयनित, अब मंडल स्तर पर दिखाएंगे दम

शाहजहांपुर में जिला खेल कार्यालय और जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन के जिलास्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए गए। प्रदर्शन के आधार पर छह बालक और पांच बालिकाओं का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जूनियर बालक वर्ग में शुभ गुप्ता, क्षितिज यादव, ऋषभ कुमार दिनकर, अमरदीप वर्मा, अटल दीक्षित और नैतिक वर्मा का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में दिव्या दुबे, अंशिका, ग्लोरी शुक्ला, काकुल और गार्गी सिंह ने जगह बनाई। ट्रायल में करीब 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बमनिया के अनुसार, मंडलीय चयन ट्रायल 14 सितंबर को डोरीलाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, बरेली में होगा। यहां चयनित खिलाड़ी 17 से 19 सितंबर तक उन्नाव में होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर बैडमिंटन के वरिष्ठ खिलाड़ी अतुल कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें