नगर पंचायत क्षेत्र के बेलवनवा मोहल्ले में बुधवार देर रात 30 वर्षीय युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने मारपीट और धमकी से आहत होकर युवक के आत्मघाती कदम उठाने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।