फ्लाई दुबई एयरलाइन के कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर शनिवार को संठी स्थित मुन्नीलाल रामबेलास इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हवन-पूजन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डालकर ईश्वर से घायल कप्तान के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई।