कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के भकठान गोसाईपुर गांव निवासी पहलवान ब्रह्मानंद यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राकेश यादव हत्या के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। उसे महाराजगंज जिले के भिठौली थाना क्षेत्र स्थित शिकारपुर नहर पुलिया तिराहे से पकड़ा गया। वहीं चार अन्य आरोपियों अभिमन्यु यादव, अजय यादव, रामस्वरूप यादव और संजय यादव को बयारा रोड मंझरिया रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।