संतकबीरनगर में संयुक्त संघर्ष मोर्चा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आह्वान पर एनएचएम कर्मियों का प्रदेशव्यापी आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। सीएमओ कार्यालय पर धरना दे रहे कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन जारी रहेगा।