फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महुली पुलिस ने चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान, दुकानदारों को दी चेतावनी

एसपी के निर्देश पर महुली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया। थानाध्यक्ष दुर्गेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक मार्गों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के सामने सड़क पर सामान फैलाकर बेचने और आवागमन में बाधा बन रहे ठेला-वाहनों को हटवाया गया। पुलिस ने संबंधित दुकानदारों और व्यापारियों को समझाते हुए भविष्य में सड़क पर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें