मिशन शक्ति के तहत महुली पुलिस ने बेटियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ाने की पहल की। इसके तहत राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महुली की कक्षा आठ की छात्रा विजयलक्ष्मी को एक दिन का थानाध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान छात्रा ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा और थाने में आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं।