उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को विकासखंड क्षेत्र में कार्यरत आशा बहुओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सेमरियावां पर प्रदर्शन किया। इस दौरान आशा वर्कर्स ने नारेबाजी करते हुए सरकार से पूर्व में हुई सहमति के अनुसार मांगों को लागू करने की मांग की।