राजकीय पॉलिटेक्निक में चल रही विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली में इंट्रोडक्शन टू प्रिंटिंग प्रोसेस, बेसिक सर्वेइंग, कम्युनिकेशन स्किल-2 और फ्लूड मैकेनिक्स एंड हाइड्रॉलिक मशीनरी विषयों की परीक्षा हुई। इसमें कुल 149 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 148 ने परीक्षा दी। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। वहीं, दूसरी पाली में केमिकल इंजीनियरिंग थर्मोडायनेमिक्स की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत सभी 64 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से कराने के लिए केंद्र पर विशेष निगरानी रखी गई। केंद्र अधीक्षक शंकर सिंह के निर्देशन में परीक्षा की व्यवस्था संभाली गई। सहायक केंद्र अधीक्षक के रूप में रोहित कुमार, चंद्र कांत गुप्ता, सुनील कुमार और परीक्षा प्रभारी विजय कुमार ने जिम्मेदारी निभाई। वहीं, आंतरिक उड़ाका दल में जनार्दन प्रसाद, वरश्री गंगवार और मेघा शर्मा ने निगरानी की।