फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में नौशीन प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और गौरी गौर तृतीय

एसएम कॉलेज में सोमवार को विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए युवाओं ने प्रतिभाग किया। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नौशीन शान ने प्रथम, पूर्णिमा ने द्वितीय और गौरी गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों और देश को नशामुक्त बनाने के उपायों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भी युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ बाल कल्याण समिति की सदस्य नूतन चौधरी, एनएसएस कोऑर्डिनेटर, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, मोहित वार्ष्णेय और शिक्षकों ने संयुक्त तौर पर किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी एवं मेरा युवा भारत की ओर से सभी युवाओं को नशे के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन विशेष पांडे ने किया। विकास कुमार, जोगिंदर सिंह, उन्नति चौधरी और विवेक कुमार का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें