गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सिख समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल पंच प्यारे और गतका दल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें सेवा करते हुए संगत ने गुरु की महिमा का गुणगान किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। शनिवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सबसे आगे छोटे पंच प्यारे चल रहे थे। उनके पीछे आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चे शामिल थे।.