फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने सुनीं समस्याएं, 44 में से 3 निस्तारित

जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सभागार संभल में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल, पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, खाद्य एवं रसद, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, चकबंदी एवं विद्युत सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 44 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 3 का मौके पर निस्तारण कर दिया। बाकी शिकायतों का शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने निर्देश दिए कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली सभी शिकायतों का नियमानुसार समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ताओं को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण पाठक, उप जिलाधिकारी विकास चंद्र आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें