राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी आज रामपुर मनिहारान पहुंचेंगे। वह सुबह 11:30 बजे गोचर कृषि इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। रैली को लेकर आयोजकों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर रैली स्थल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सुबह से ही रैली में शामिल होने के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है और रैली स्थल पर भीड़ जुटने लगी है। स्वाभिमान रैली को लेकर गोचर कृषि इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों में उत्साह नजर आ रहा है। जयंत चौधरी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।